
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर
फतेहपुर मिशन सेव फ्यूचर अभियान के अंतर्गत CO श्री अविनाश सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) श्री प्रतीक मिश्रा तथा प्रभारी यातायात श्री केशरी प्रसाद यादव द्वारा संयुक्त रूप से सेंट जेवियर्स स्कूल एवं सरस्वती बाल विद्या मंदिर (डाक बंगला) में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर विद्यालयों के समस्त स्कूली वाहनों का सघन निरीक्षण किया गया। वाहनों में फर्स्ट एड किट, अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी वैधता की जांच की गई तथा विद्यालय प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


