ट्रांसफार्मर पोल में करंट से गाय की मौत: ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

एमड़ी न्यूज़ रिपोर्टर सेवापुरी वाराणसी

जंसा थाना क्षेत्र के रामेश्वर गोशाला के समीप शुक्रवार सुबह एक ट्रांसफार्मर के पोल में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पशुपालक बब्बल सिंह की गाय चरते हुए ट्रांसफार्मर के पोल के पास पहुंच गई। बताया गया कि पोल में पहले से ही विद्युत करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही गाय पोल के संपर्क में आई, वह करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पशुपालक बब्बल सिंह ने बताया कि मृत गाय की कीमत लगभग 35 से 40 हजार रुपये थी।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर के पोल में करंट उतरने की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, लेकिन विद्युत विभाग ने इस पर समय रहते ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *