एम डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,। थाना रामराज क्षेत्र ग्राम देवल के पास मेरठ पौडी राजमार्ग निर्माणधीन हाईवे के पास बने अंडरपास के बराबर मे एक ट्रक सड़क के बीचो-बीच फंस गया। तथा एक लंबा जाम लगाया। तथा राहगीरों को वाहन निकालने में परेशानी बनी हुई है। यातायात को बाधित होने की गंभीर स्थिति को देखते हुए। थाना रामराज प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा सड़क पर फंसे ट्रक को जे,सी,बी तथा स्थानीय लोगों की मदद से बडी मशक्कत के बाद निकलवाया गया। तथा यातायात को फिर से शुरू कराया गया। क्षेत्र में हो रही लगातार तीन दिन से बारिश की वजह से निर्माणधीन हाईवे की मिट्टी कटकर सड़क आ रही है। जिससे यातायात बाधित हो रहा है। तथा वाहनों की सड़क में फंसने की स्थिति बनी हुई है। जिससे राहगीरों को वाहन निकालने में परेशानी बनी हुई है।

37 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *