बदायूं। थाना हजरतपुर परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अभेष नाथ सिंह एवं थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

थाना दिवस में भूमि विवाद, आपसी विवाद एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ निस्तारित करने पर जोर देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।

क्षेत्राधिकारी अभेष नाथ सिंह ने उपस्थित पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। वहीं थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का नियमानुसार निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।

जितेन्द्र यादव
एम० डी० न्यूज
जिला सहायक ब्यूरो चीफ बदायूँ

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *