हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर हतीसा बाईपास से नगला भुस कट तक विकसित हो रही कॉलोनियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नियमों का पालन न करने वाली कॉलोनियों पर नोटिस जारी करने और नियमानुसार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि बिना स्वीकृत लेआउट, आवश्यक एनओसी या अन्य वैधानिक अनुमतियों के विकसित हो रही कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अवैध निर्माणों का ध्वस्तीकरण भी कराया जाएगा।
उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी कॉलोनी में भूखंड खरीदने से पहले उसका स्वीकृत लेआउट, संबंधित विभागों की अनुमति और सभी आवश्यक दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

हाथरस से इमरान मलिक की खबर

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *