दातागंज (बदायूं)। जनपद बदायूं के दातागंज ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन 560 सीट क्षमता वाले अत्याधुनिक ऑडिटोरियम एवं निर्माणाधीन पुस्तकालय का जिलाधिकारी आईएएस अवनीश राय तथा मुख्य विकास अधिकारी आईएएस गामिनी सिंगला ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विकास खंड समरेर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों से निर्माण की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी दातागंज पीसीएस विनोद कुमार, प्रभारी निरीक्षक दातागंज, खंड विकास अधिकारी दातागंज एवं समरेर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी आईएएस अवनीश राय एवं मुख्य विकास अधिकारी आईएएस गामिनी सिंगला को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख समरेर धीरज सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख दातागंज कुँवर अतेंद्र विक्रम सिंह, नगर पालिका परिषद दातागंज के चेयरमैन अनुप गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

जितेन्द्र यादव
एम० डी० न्यूज
जिला सहा० ब्यूरो चीफ बदायूँ

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed