वाराणसी में AIJGF की नेशनल ज्वेलर्स मीट, 250 से अधिक ज्वेलर्स ने की सहभागिता

वाराणसी, ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) की नेशनल ज्वेलर्स मीट (NJM) 2026 का आयोजन द एलिगेंस होटल में हुआ। वाराणसी सराफा एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी सहित पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से 250 से अधिक ज्वेलर्स और स्वर्णकार व्यवसायियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में AIJGF के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा तथा राष्ट्रीय पदाधिकारी सागर केसरवानी ने ज्वेलरी उद्योग में नई तकनीक, गुणवत्ता मानकों, व्यापारिक सुरक्षा और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस दौरान BIS हॉलमार्किंग, ज्वेलरी इंश्योरेंस, बिजनेस ग्रोथ, बिजनेस सिक्योरिटी तथा BSN-317 सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी।
वाराणसी सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, महामंत्री रवि सर्राफ, कोषाध्यक्ष शशांक अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू अग्रवाल नारायण दास, उपाध्यक्ष सुमित वर्मा, सलाहकार मोहन अग्रवाल और प्रहलाद अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा ज्वेलरी उद्योग की उन्नति और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। अनिकेश गुप्ता, राजा सेठ, अजय सेठ, विनोद सेठ, गोविंद अग्रवाल और अर्पित जायसवाल सहित अनेक ज्वेलर्स उपस्थित रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *