बहादुरपुर के मजरा अल्हवापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का भव्य आयोजन
रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज
बेहजम, लखीमपुर खीरी।
विकास खंड बेहजम के अंतर्गत ग्राम पंचायत बहादुरपुर के मजरा अल्हवापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय अल्हवापुर में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कस्ता विधायक श्री सौरभ सिंह सोनू रहे। उनके साथ परियोजना निदेशक श्री सतीश कुमार पांडेय, खंड विकास अधिकारी बेहजम श्री शरद कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती बीना राज, ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ अध्यक्ष श्री सुशील सिंह (बहादुरपुर), ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री जय प्रकाश तिवारी (टेडवा), श्री सेनू वर्मा, प्रधानाध्यापक श्री शारदा प्रसाद, विद्यालय के शिक्षामित्र तथा विकास खंड बेहजम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा और देखभाल की भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *