भारतीय जनता पार्टी के बूथ सम्मेलन की तैयारी को लेकर समीक्षा, कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश जारी।
एम डी न्यूज़
बरेली में भारतीय जनता पार्टी ने 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शनिवार को शाही मंडल कार्यालय में बैठक आयोजित की। बैठक में सम्मेलन की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई और निर्देश दिया कि प्रत्येक शक्ति केंद्र पर समन्वय की विशेष व्यवस्था रहेगी। सभी बूथ अध्यक्षों के नाम के प्लेकार्ड लगाए जाएंगे, ताकि उन्हें निर्धारित स्थान पर बैठने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे सम्मेलन में तीन महत्वपूर्ण सूचियां अनिवार्य रूप से लेकर आएं। इनमें वर्तमान बूथ समिति एवं पदाधिकारियों की सूची, पूर्व बूथ पदाधिकारियों की सूची तथा प्रत्येक बूथ के लिए नामित बूथ पालक की सूची शामिल होगी। बैठक में बूथ सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने की। मुख्य वक्ता के रूप में जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेशभर में आयोजित हो रहे बूथ सम्मेलनों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। बैठक में मुकेश रस्तोगी, रोहित शर्मा, सत्यपाल यदुवंशी, पोशाकी लाल, जयवीर गंगवार, मंगल सेन गंगवार, देश दीपक वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *