MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन (दभेड़ी वाले) बुढ़ाना – मुजफ्फरनगर
बुढ़ाना क्षेत्र के होनहार युवा अमूल सागर ने उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (SI) पद पर प्रथम ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अमूल सागर की मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह साबित कर दिया कि सच्चे संकल्प और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी सफलता आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
समस्त MD NEWS बहुआयामी समाचार परिवार की ओर से अमूल सागर को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
19 views
