एम.डी. न्यूज़, जिला ब्यूरो चीफ, नवीन कृष्ण।

देवघर। अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में विधि – व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विशेष रूप से अड्डे बाजी की रोकथाम, मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, चोरी, विशेष कर वाहन चोरी की रोकथाम, उद्भेदन, डकैती, लापता व्यक्तियों कि खोजबीन, एससी / एसटी अधिनियम के लंबित मामलों के निष्पादन, पोक्सो एक्ट एक्ट के मामलों की समीक्षा, डायल 112 सेवा की प्रभाव शीलता, कम्युनिटी पुलिसिंग तथा वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं त्वरित कार्रवाई पर बोल दिया गया।
इसके अतिरिक्त समन तामिला के निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए विगत पांच वर्षों से लंबित मामलों की समीक्षा की गई तथा उनके शीघ्र निष्पादन हेतु सभी थाना प्रभारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
साइबर अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित उद्वेदन हेतु विशेष टीम गठित कर नियमित छापेमारी अभियान चलाने का दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही चरित्र सत्यापन एवं पासपोर्ट सत्यापन का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु भी सभी थाना प्रभारी को दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान जिले में ट्रैफिक कंट्रोल एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनने पर विशेष बल दिया गया। हेलमेट चेकिंग अभियान,ड्रिंक एवं ड्राइव जांच को प्रभावशाली रूप देने संचालित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारी एवं उसके सफल संचालन हेतु उपस्थित सभी पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश एवं टास्किंग दिया गया।
उक्त अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रभारी, सभी अंचल निरीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधीक्षक, परिचारी प्रवर, तथा विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
