एमडी न्यूज कानपुर नगर- शिवांगिनी अग्रवाल

कानपुर- थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बर्रा थाना परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की टीम के सहयोग एवं संकल्प सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कानपुर कमिश्नरेट के पुलिसकर्मियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदाताओं ने नियमित रूप से रक्तदान करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह एवं बर्रा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए नियमित रक्त की आवश्यकता होती है और ऐसे रक्तदान शिविर उनके जीवन की अमूल्य उम्मीद बनते हैं। उन्होंने समाज के सभी स्वस्थ नागरिकों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है।”

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *