नरेश ओमर पत्रकार ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

फतेहपुर। जहानाबाद थाने में तैनात होमगार्ड जवान की हृदयाघात से मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों में भी शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार यादव (पुत्र राजोला यादव), निवासी ग्राम बिजुरी थाना बकेवर, जहानाबाद थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। परिजनों के मुताबिक, 16 जुलाई को ड्यूटी पूरी कर घर लौटने के कुछ ही देर बाद उन्हें अचानक चक्कर आया और वे गिर पड़े। परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।इलाज के दौरान शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मृत्यु हृदयाघात (हार्ट अटैक) से हुई है।मृतक अपने पीछे तीन बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।होमगार्ड जवान के असामयिक निधन पर क्षेत्र के लोगों और विभागीय साथियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *