MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

14 साल पुराने मुकदमे का वारंटी गिरफ्तार, फरेन्दा पुलिस की कार्रवाई –
महराजगंज। वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना फरेन्दा पुलिस ने 14 वर्ष पुराने मुकदमे के एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, मु0 नं0 65/2012 से संबंधित वारंटी बदरी प्रसाद पुत्र सुखनरायन केवट, निवासी जंगल भारीवैसी बलुआ नर्सरी, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक गोविन्दर यादव एवं हेड कांस्टेबल हिमांशू राय की टीम ने की।
गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *