MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
महराजगंज भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर थाना सोनौली पुलिस एवं एसएसबी ने किया संयुक्त गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान
*महराजगंज।MD न्यूज़ भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नौतनवा के नेतृत्व में थाना सोनौली पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र व कस्बा सोनौली में पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखते हुए आवश्यक चेकिंग की। साथ ही सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, तस्करी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई।
संयुक्त गश्त के दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा एसएसबी को देने के लिए प्रेरित किया गया। महराजगंज पुलिस एवं एसएसबी द्वारा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु इस प्रकार के संयुक्त अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

