महराजगंज (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद अंतर्गत थाना निचलौल पुलिस और एसएसबी (SSB) की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर क्षेत्र में अवैध रूप से छुपाकर रखी गई 07 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

​मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ (PPS) व क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में निचलौल थानाध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

यह संयुक्त टीम दिनांक 19.07.2026 को क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर देखभाल में मुस्तैद थी। इसी दौरान टीम को मुखबिर खास से विश्वसनीय सूचना मिली कि ग्राम मटरा में एक खेत के अंदर 07 बोरी यूरिया खाद अवैध रूप से इकट्ठा करके रखी गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और एसएसबी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शाम करीब 16:00 (4 बजे) बजे छापेमारी कर उक्त खाद को अपने कब्जे में ले लिया।

विधिक कार्रवाई जारी

पुलिस ने बरामद की गई सभी 07 बोरी भारतीय यूरिया खाद को जब्त कर लिया है और इस मामले में आवश्यक विधिक (कानूनी) कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम:

इस सफल बरामदगी अभियान में निचलौल पुलिस और एसएसबी के निम्नलिखित जांबाज शामिल रहे:

  1. ​उ०नि० सूरज तिवारी
  2. ​का० अजीत यादव
  3. ​हे०का० अक्षय कुमार
  4. ​का० विवेक पाण्डेय
  5. ​SI GD धनवीर रावत (SSB)
  6. ​का० GD लालकिशुन (SSB)
  7. ​का० GD छिवाले चन्द्रभान (SSB)
32 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed