MD NEWS बहुआयामी समाचार

रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर
फतेहपुर डीएम ने सीएमओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश
कम पैसों में अच्छा इलाज का झांसा देकर भर्ती किया मरीज, चली गई जान
फतेहपुर खागा के एक निजी अस्पताल के प्रबंधक और डॉक्टर पर लापरवाही और ठगी का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश सीएमओ को दिए हैं।
खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बल्दी का पुरवा मजरिया हरदो निवासी सरोज देवी ने बताया कि 4 जुलाई को पति की तबीयत खराब होने पर वह उन्हें अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में रवि नाम का एक व्यक्ति मिला, जिसने खुद को लाइफ केयर हॉस्पिटल का प्रबंधक बताते हुए कहा “मेरा खुद का अस्पताल है, कम पैसे में अच्छा इलाज होगा”।
आरोप लगाया कि झांसे में आकर पति अमर सिंह को उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती के समय 70 हजार और दो दिन बाद खून चढ़ाने के नाम पर 28 हजार रुपये नगद जमा कराए गए। खून चढ़ाने के बाद मरीज की हालत बिगड़ गई !
सरोज देवी का आरोप है कि इसके बाद बिना बताए मरीज को ऑक्सीजन लगाकर कानपुर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया और वेंटिलेटर पर डाल दिया गया। कुछ घंटे बाद अस्पताल संचालक ने जवाब दे दिया। वह पति को स्वरूपरानी अस्पताल ले जाने लगी रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
