वाराणसी से निकला M-OASIS बनेगा राष्ट्रीय ब्रांड, टोल-फ्री सेवा और नई उत्पाद श्रृंखला का ऐलान

वार्षिक वितरक सम्मेलन में 150 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर शामिल, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को एक्टिवा, रॉयल एनफील्ड, एसी व एलईडी टीवी से किया सम्मानित

वाराणसी से वर्ष 1989 में एक छोटे से कमरे से शुरू हुई डबल किंग इंडस्ट्रीज़ एलएलपी के प्रमुख ब्रांड M-OASIS ने अब राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। होटल ताज गंगेज के दरबार हॉल में आयोजित वार्षिक वितरक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह-2026 में कंपनी ने अखिल भारतीय टोल-फ्री ग्राहक सेवा, नए उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला और देशभर में सेवा नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।
सम्मेलन में पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से 150 से अधिक अधिकृत वितरक एवं व्यावसायिक सहयोगी शामिल हुए।
प्रेस वार्ता में डबल किंग इंडस्ट्रीज़ एलएलपी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय सिन्हा ने कहा कि कंपनी की पहचान केवल व्यापार नहीं, बल्कि ग्राहकों का विश्वास है। उन्होंने बताया कि 1989 में वाराणसी से शुरू हुई यह यात्रा आज 350 से अधिक अधिकृत वितरकों और 10 लाख से अधिक संतुष्ट ग्राहकों तक पहुंच चुकी है।
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक, कॉपर, स्टील सहित अन्य कच्चे माल की कीमतों में लगातार वृद्धि के बावजूद कंपनी ने उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डाला और गुणवत्ता से समझौता किए बिना उत्पादों को प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि कंपनी की प्राथमिकता हमेशा श्रेष्ठ गुणवत्ता, उचित मूल्य और विश्वसनीय सेवा रही है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक मनीष सिन्हा ने कहा कि M-OASIS की सफलता उसके वितरकों के सहयोग का परिणाम है। आने वाले वर्षों में कंपनी अपने वितरण नेटवर्क को और मजबूत करते हुए देश के प्रत्येक प्रमुख बाजार तक पहुंच बनाएगी।
सम्मेलन में वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वितरकों को सम्मानित किया गया। लक्ष्य पूरा करने वाले वितरकों को 32 एवं 43 इंच एलईडी टीवी, एयर कंडीशनर, स्मार्ट मोबाइल फोन, होंडा एक्टिवा स्कूटर तथा रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण घोषणा अखिल भारतीय टोल-फ्री ग्राहक सेवा नंबर की रही। कंपनी ने बताया कि अब देशभर के ग्राहक एक ही टोल-फ्री नंबर के माध्यम से सीधे कंपनी से संपर्क कर सकेंगे। साथ ही विभिन्न राज्यों में अधिकृत सेवा केंद्रों का तेजी से विस्तार किया जाएगा, जिससे बिक्री उपरांत सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।
उत्पाद विस्तार के तहत कंपनी ने आगामी सीजन में 65 लीटर क्षमता के दो नए एयर कूलर, 90 लीटर टॉवर सीरीज, 100 लीटर थ्री-साइड हनीकॉम्ब कमर्शियल मॉडल, 125 व 150 लीटर कमर्शियल मॉडल तथा 200 लीटर, 26 इंच और 30 इंच श्रेणी के नए मॉडल बाजार में उतारने की घोषणा की। कंपनी के अनुसार सभी उत्पाद आधुनिक तकनीक, बेहतर कूलिंग, ऊर्जा दक्षता और प्रीमियम गुणवत्ता के साथ विकसित किए गए हैं।
महाप्रबंधक मनोहर झा ने कहा कि अनुसंधान एवं विकास, गुणवत्ता नियंत्रण तथा आधुनिक विनिर्माण तकनीकों के बल पर M-OASIS आज गुणवत्ता और विश्वसनीयता के नए मानक स्थापित कर रहा है।
समारोह के अंत में सीएमडी संजय सिन्हा ने कहा कि आने वाले समय में M-OASIS केवल एक ब्रांड नहीं, बल्कि भारतीय गुणवत्ता, विश्वास और नवाचार का राष्ट्रीय प्रतीक बनेगा। उन्होंने दोहराया कि कंपनी का मूल संकल्प “श्रेष्ठ गुणवत्ता, उचित मूल्य और ग्राहकों का अटूट विश्वास” भविष्य में भी उसकी कार्यशैली का आधार रहेगा।

24 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *