


महिला सशक्तिकरण का सशक्त मंच बना ‘विदिशा हाट’,70 स्टॉलों ने खींचा शहरवासियों का ध्यान,बिखेरी रौनक
‘विदिशा हाट’ बना महिलाओं की प्रतिभा और स्वरोजगार का उत्सव,खरीदारी को उमड़ी भीड़
वाराणसी :- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन विदिशा शाखा द्वारा महिला उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 जुलाई सोमवार को महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में भव्य ‘विदिशा हाट’ मेले का सफल आयोजन किया गया | मेले में शहर सहित विभिन्न राज्यों और नगरों से आए उद्यमियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया जिससे यह आयोजन खरीदारी और महिला उद्यमिता का प्रमुख केंद्र बन गया | कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध डिज़ाइनर एनी जैन,भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष रानिका जायसवाल तथा अग्रवाल जेम्स के अधिष्ठाता विशाल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे |
कार्यक्रम का संचालन शाखा की सांस्कृतिक मंत्री मीनू पोद्दार एवं श्वेता केडिया ने किया | मेले में लगभग 70 स्टॉल लगाए गए थे जिनमें विदिशा के अलावा वाराणसी,प्रयागराज,दिल्ली सहित देश के विभिन्न शहरों से आए प्रदर्शकों ने भाग लिया | सुबह दस बजे से शाम आठ बजे तक चले मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी की | आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए एक ही स्थान पर उपलब्ध विविध आकर्षक उत्पादों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। महिलाओं की विशेष रूप से उल्लेखनीय भागीदारी रही | स्टॉलधारकों ने आयोजन की सफलता के लिए संस्था एवं संयोजिकाओं नीतू मुरारका,अलका बाजोरिया,संध्या अग्रवाल और मीना अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मंच ने महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और व्यवसाय विस्तार का बेहतर अवसर प्रदान किया |
शाखा अध्यक्षा सरोज तुलस्यान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया जबकि सचिव प्रीति बाजोरिया ने मेले में पधारे अतिथियों, स्टॉलधारकों,सहयोगियों एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सभी के सहयोग की सराहना की |
इस अवसर पर आर के चौधरी,कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष चंदन खेमका,संस्थापिका अध्यक्ष मधु तुलस्यान,शोभा सिंधी,सुनीता जिंदल, सुनीता कंदोई, कृष्णा चौधरी,छमा अग्रवाल सहित शाखा की सभी सदस्याएं एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे | कार्यक्रम की जानकारी प्रचार मंत्री समता डिडवानिया ने दी ||
