एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, थाना खतौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी खतौली रुपाली राव के निर्देशन मे एंव खतौली थाना प्रभारी दिनेशचंद बघेल के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 21.07.2026 को थाना खतौली पुलिस द्वारा अतरपुरा से मढकरीमपुर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 01 मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। परन्तु मोटरसाइकिल सवार नहीं रुका तथा मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया गया। तो आगे कुछ दूरी पर जाकर उसकी मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी। तो मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर फायर करता हुआ जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा पुछताछ करने पर बदमाश ने अपना नाम शुऐब पुत्र ईशाक निवासी शाहजंहा कालोनी, थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ बताया। पुलिस टीम ने बदमाश के कब्जे से, 01, मोटरसाइकिल, 01 तमंचा 01 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 12 बोर व गौकशी के उपकरण बरामद किये गए।घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया। थाना खतौली पुलिस द्वारा बदमाश के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed