एम डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार के तथा क्षेत्राधिकारी नई मंडी सुनील कुमार व थाना प्रभारी नई मंडी आनन्ददेव मिश्रा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 21.07.2026 को थाना नई मंडी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 01 व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर जानसठ की ओर से सिलाजुड्डी नहर की ओर आ रहा है। सूचना पर थाना नई मंडी पुलिस टीम द्वारा सिलाजुड्डी नहर पुलिया पर चेकिंग करनी शुरु कर दी कुछ समय पश्चात जानसठ की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी तो पुलिस टीम ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। परन्तु मोटरसाइकिल सवार नहीं रुका तथा पुलिस टीम पर फायर करता हुआ कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगा परन्तु तेज गति होने के कारण मोटरसाइकिल को मोड़ने के प्रयास में बदमाश की मोटरसाइकिल गिर गयी।बदमाश उठकर भागने लगा तो पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश के पैर मे गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया।पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर बदमाश ने अपना नाम ओसामा पुत्र अहमद हसन बताया बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना नई मंडी पुलिस द्वारा बदमाश के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *