जंतर-मंतर आंदोलन में शामिल होने जा रहे आज़ाद समाज पार्टी के नेताओं को पुलिस ने रोका, विकास अंबेडकर सहित कई नेता होम अरेस्ट
MD NEWS | बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रिपोर्ट: रोहित जैन दभेड़ी वाले, मुजफ्फरनगर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद, पूर्व जिला प्रभारी विकास अंबेडकर तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को थाना भवन क्षेत्र में पुलिस ने रोक दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सभी नेताओं को आगे बढ़ने से रोकते हुए कुछ समय के लिए होम अरेस्ट रखा। बताया जा रहा है कि सभी नेता सामाजिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित आंदोलन में भाग लेने के लिए दिल्ली जा रहे थे।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नाराज़गी देखने को मिली। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन में शामिल होने से रोकना नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। वहीं, इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
हालांकि, इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतज़ार किया जा रहा है।

