कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के तरानों की गूंज ने पूरे माहौल को जोश, जज़्बे और वतनपरस्ती से भर दिया मौजूद कार्यकर्ताओं ने तख्तियां और बैनर लेकर शिक्षा, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया।
प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल ख़ां लाला ने अपने ख़िताब में कहा कि जिस मुल्क में किताबों की जगह मलबा और इम्तिहानों की जगह पेपर लीक सुर्ख़ियाँ बन जाएँ, वहाँ नौजवानों के ख़्वाब महफ़ूज़ नहीं रह सकते और जौहर यूनिवर्सिटी भी सिर्फ़ इमारत का नाम नहीं, बल्कि हज़ारों तलबा के अरमानों और तालीमी ख़्वाबों की पहचान है। तालीम को सियासत की भेंट चढ़ाना किसी भी तरक़्क़ीपसंद समाज के लिए अलामत-ए-फ़िक्र है।
उन्होंने कहा कि “सोनम वांगचुक का पुरअमन एहतिजाज सिर्फ़ एक शख़्स की आवाज़ नहीं, बल्कि मुल्क के हर उस नौजवान की आवाज़ है जो इंसाफ़, तालीम और बेहतर मुस्तक़बिल की उम्मीद रखता है,जम्हूरियत की अस्ल ताक़त आवाज़ उठाने का हक़ है। जब तालीमी इदारे ख़तरे में हों और नौजवानों का मुस्तक़बिल दाँव पर लगा हो, तब ख़ामोशी इख़्तियार करना मुनासिब नहीं। आम आदमी पार्टी हर उस जद्दोजहद में अवाम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी जो तालीम, इंसाफ़ और दस्तूर की हिफ़ाज़त के लिए हो।
ज़िलाध्यक्ष अंसार अहमद ने कहा कि सोनम वांगचुक का शांतिपूर्ण संघर्ष देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को उठाने की मिसाल है। आम आदमी पार्टी शिक्षा, युवाओं और संविधान की रक्षा के हर संघर्ष में जनता के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
इस मौके पर सभासद मौहम्मद ज़फ़र, सभासद यासीन उर्फ गुड्डू,सभासद सरफ़राज़ गुडडू, सभासद आरिफ सिकंदर राजू,सभासद वकील अहमद, सभासद हबीब अहमद,सभासद मौ० तारिक, सभासद शारिक परवेज़, सभासद मौ० वकील, सभासद अब्दुल अय्यूब, सभासद फैजान सैफी, सभासद वकील हैदराबादी,सभासद नियाज़ अहमद, सभासद बशीर अहमद, शाहीन बी,समीना बी, रिज़वान खां, रजनीश शर्मा, संजीव पांडे, तारीफ नियाज़ी, हुमायूँ खां,मोनिस कुरैशी, मौ०ज़ाकिर,शहज़ादे अंसारी,ज़ाहिद अंसारी,इकबाल हुसैन,आयुष जौहरी, अनसब नज़ील,शिराज अहमद, जावेद हबीब,मुन्ने अली, सलीम अहमद, एजाज़ अहमद, पूर्व प्रधान रईस उद्दीन,इकरार अहमद,सलीम अहमद, मौ० सलीम,जावेद हबीब,राशिद अली,फैज़ खां,आमिर खां, दानिश खां, तसलीम खां,अब्दुल समद, रेहान खां,उवैज़ खां, एहतेशाम खान, तालिब खान, आशु अंसार,आरिश खां,मामून खां,रय्यान खां, ज़ुबैर मियां, नजम खां, तालिब शम्सी, जव्वाद ज़ुबैर,अलीम नवाज़,अरहम खां,आलमगीर,ऋषि पाल,मुकेश यादव,भीम सिंह, इंद्रमणि,महेश सैनी आदि मौजूद रहे।
रय्यान अली खाॅं
ज़िला प्रवक्ता ‘आप’ रामपुर


