निचलौल (महराजगंज)।थाना निचलौल क्षेत्र के ग्राम धमऊर में बुधवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ 20 वर्षीय एक युवती ने अपने ही घर में ओढ़नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

​क्या है पूरा मामला?

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम धमऊर निवासी सुन्नर की 20 वर्षीय पुत्री अंकु साहनी ने बुधवार (22 जुलाई) सुबह लगभग 5:00 बजे अपने घर के कमरे में ओढ़नी के सहारे फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने जब शव को फंदे से लटकता देखा तो कोहराम मच गया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

​मानसिक रूप से अस्वस्थ थी मृतका

​ग्रामीणों द्वारा सुबह लगभग 7:00 बजे घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी और उसका इलाज भी कराया जा रहा था।

​पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

​सूचना मिलते ही थाना निचलौल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची। साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट (फॉरेंसिक टीम) को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम/मर्चरी हाउस भेज दिया है।

पुलिस का बयान:

थाना प्रभारी निचलौल अंकित सिंह ने बताया कि “शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है।”

25 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed