Oplus_131072

दातागंज विधानसभा में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

मुख्य अतिथि के रूप में बरेली के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा एवं दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ उपस्थित रहे। बदायूं, दातागंज कार्यक्रम का संचालन तेजपाल सागर ने किया। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।मुख्य अतिथि राजकुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और बूथ अध्यक्ष पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ व्यवस्था के कारण ही भाजपा को निरंतर जनविश्वास प्राप्त हो रहा है।

Oplus_131072

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं।सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने कहा कि हर बूथ पर विजय का संकल्प लेकर कार्यकर्ता जुटें।उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न तो स्पष्ट नीति है और न ही जनता के हितों के लिए कोई ठोस सोच। इसके विपरीत भाजपा कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ निरंतर जनता के बीच कार्य कर रहे हैं। दातागंज के हर गांव और हर बूथ को सशक्त बनाना हमारा लक्ष्य है।विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने और जनता को गुमराह करने की राजनीति करता है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और सेवा भाव ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।सम्मेलन में बूथ सशक्तिकरण, संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बूथ अध्यक्षों को संगठन की रीढ़ बताते हुए प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Oplus_131072

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृज क्षेत्र आर. एस. पाल एवं कार्यक्रम संयोजक ब्लाक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने बूथ जीता तो चुनाव जीता पर प्रकाश डालते हुए तीसरी बार आगामी चुनाव में प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जोगेन्द्र सिंह पटेल, जिला मंत्री राजवती वर्मा, जिला मंत्री सहदेव सागर, ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना, दिनेश सिंह, के.सी. शाक्य, चेयरमैनपति अनूप गुप्ता, समस्त मंडल अध्यक्ष वीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, राहुल कुमार लोधी, नरेश पाल, राज कश्यप, मंडल महामंत्री संतोष कुमार सिंह वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिंह “पालू भैया”, विधानसभा संयोजक डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम देवेश तोमर, जिला प्रतिनिधि भावेश प्रताप सिंह, ओमप्रताप सिंह, शिवम प्रताप सिंह, बृजेश मिश्रा, विमल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

26 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed