Oplus_131072

संसद मार्च में छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज और उसके बाद प्रधानमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों की गिरफ्तारी के विरोध में बदायूं में कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूँ। 22 जुलाई।

बदायूं, संसद मार्च में छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज और उसके बाद प्रधानमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों की गिरफ्तारी के विरोध में आक्रोशित कांग्रेसियों ने बदायूँ में जोरदार प्रदर्शन किया। नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च करने के लिए जैसे ही कांग्रेसी आगे बढ़े बड़ी संख्या में पुलिस बल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया । सिटी मजिस्ट्रेट ने आकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लिया। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस सांसदों की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही जनपद बदायूँ के कांग्रेसियों में आक्रोश फैल गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के दिल्ली कूच की खबर मिलते ही मंगलवार शाम को सीओ सिटी और एसएचओ थाना सिविल लाइंस अजीत यादव के नेकपुर स्थित आवास पर पहुंच गए और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। रात भर भारी पुलिस बल ने उनके आवास पर पहरा दिया और कांग्रेस जिलाध्यक्ष को घर से बाहर नहीं जाने दिया। बुधवार को सुबह से ही आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचने लगे। दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकालने को आगे बढ़े। पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने पर कांग्रेसियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है। छात्रों छात्रों पर लाठीचार्ज निंदनीय है। छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। कहा कि छात्रों की ज़िन्दगी से हुए खिलवाड़ और उनपर बरसी एक-एक लाठी का हिसाब होगा । कांग्रेस के कार्यकर्ता छात्रों को इंसाफ दिलाने की लड़ाई में राहुल गांधी का अंतिम दम तक साथ देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का छात्र युवा विरोधी चरित्र बेनकाब हो गया है।

Oplus_131072

मोदी सरकार के दमन ने अंग्रेजी जनरल डायर को पीछे छोड़ दिया है। मोदी सरकार छात्रों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। नीट समेत 170 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।सरकारी नौकरियों पर भर्ती बंद कर दी है। चार साल की अग्निवीर योजना से सेना में युवाओं के भविष्य को चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा। संसद मार्च के दौरान छात्र छात्राओं पर पुलिस दमन के दोषियों को दंडित करना होगा। उन्होंने जनपद में कांग्रेस नेताओं को नजरबंद किए जाने की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया।कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बफ़ाती मियां, जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शाजिद खान , जिला महासचिव सलीम अंसारी, आलोक सिंह, अकरम खान ,जिला सचिव राजीव पटेल , अहमद अमजदी,मोरध्वज लोधी, सिराज अहमद, ओबीसी कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर विनोद राठौर , यूथ फॉर इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर ओमवीर दद्दा, उझानी नगर अध्यक्ष बबलू सैफी, उसहैत नगर अध्यक्ष यूनिस रजा, ककराला नगर अध्यक्ष शहजादा रिजवान , एससी कांग्रेस के मुनेंद्र कन्नौजिया, इकरार अली, उपहार आजाद रस्तोगी, खलील अहमद, पूरन कश्यप, फितरत अली, आरिफ अंसारी , कफील खान , सोहिल अंसारी , शहरु , महरु, सुरेंद्र सिंह,अशरफ खान , नदीमुद्दीन समेत दर्जनों कांग्रेसी शामिल रहे।

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed