MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

कोल्हुई में सीओ फरेंदा का पैदल गश्त अभियान

सघन वाहन चेकिंग, संदिग्धों की जांच से सुरक्षा व्यवस्था हुई और मजबूत

महराजगंज।जिले के थाना कोल्हुई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी फरेंदा के नेतृत्व में थाना कोल्हुई पुलिस ने कस्बा कोल्हुई में पैदल गश्त एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों, बैंक, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच कर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल थाना कोल्हुई पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि जनपद महराजगंज में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *