थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह के कार्य कुशलता को लेकर एसीपी ने सराहा

तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगा चरण एम डी न्यूज़

नगराम, लखनऊ। नगराम थाना पुलिस ने करौरा स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब ठेका में हुई नकदी चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 1,11,900 नकदी तथा शटर तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की सरिया बरामद की है। 20 जुलाई को ठेका सेल्समैन संदीप सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी अंजनी सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने 10 से 20 सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। मुखबिर की सूचना पर भैंसनहां पुल के पास से राघवेंद्र कश्यप (45) और उसके 16 वर्षीय पुत्र को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। सेल्समैन के अनुसार गल्ले में 1,33,524 थे, जिनमें से 1,11,900 पुलिस ने बरामद कर लिए, जबकि शेष रकम आरोपियों द्वारा खर्च कर दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस त्वरित खुलासे पर मोहनलालगंज एसीपी ने नगराम पुलिस टीम की सराहना की।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *