बुढ़ाना के सैनी बाजार में पानी के रिसाव से 17–18 मकान और दुकानें खतरे में, डॉ. सोनू कश्यप ने प्रशासन को चेताया
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट: रोहित जैन (दभेड़ी वाले), जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना स्थित सैनी बाजार में पानी के लगातार रिसाव से करीब 17–18 मकानों और दुकानों की नींव प्रभावित होने की सूचना मिलने पर डॉ. सोनू कश्यप तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी बुढ़ाना से दूरभाष पर वार्ता की, जिसके बाद नायब तहसीलदार अमन कुमार एवं नगर पंचायत की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
डॉ. सोनू कश्यप ने कहा कि हबीबपुर की हालिया दर्दनाक घटना से सबक लेने की जरूरत है। उनका आरोप है कि पीड़ित पिछले पाँच दिनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रिसाव के कारणों की शीघ्र जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
निरीक्षण के दौरान सभासद अजय संगल, राजेंद्र वर्मा, कुणाल, रामू कश्यप, दीपक वर्मा, शुभम कश्यप और प्रशांत कश्यप सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
