एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर।आज दिनांक, 23,072026, को संयुक्त पत्रकार महासभा द्वारा दिल्ली कूच के ऐलान के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दी। गुरुवार को पुलिस ने संगठन के कार्यालय पर पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद को उनके कार्यालय पर नजरबंद कर दिया। कार्यालय मे राष्ट्रीय संगरकक्ष ठाकुर सुन्दर सोम, कोषध्यक्ष सत्येंद्र सैनी, मीरापुर प्रभारी रूखशीद अहमद, जिला मीडिया प्रभारी हैदर जैदी, सफीक राजपूत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोनू कुमार, संगरकक्ष दिलावर सिंह,असलम, प्रिंस रस्तोगी, कासिफ आदि पत्रकार मौजूद थे। सभी को कार्यालय मे नजरबंद किया गया। इसके साथ ही कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जिससे आने-जाने वालों पर भी नजर रखी जा सके । प्रशासन को एहतियातन यह कदम उठाना पडा। संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यालय पर ही थाना सिविल लाइन प्रभारी इंद्रजीत सिंह,को राष्ट्रीयपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संगठन का कहना है कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन को रोकने का प्रयास किया गया है। जबकि प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। संयुक्त पत्रकार महासभा ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा और आगे की रणनीति जल्द घोषित की जाएगी।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *