पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह के प्रयास से चमका जाखौली, 24 घंटे में बदला गया फुंका ट्रांसफार्मर

रिपोर्टर अनमोल श्रीवास्तव
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जाखौली के ग्रामीणों को बिजली संकट से बड़ी राहत मिली है। गांव में लगा 100 केवीए का मुख्य विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक जल जाने के कारण पूरा गांव अंधेरे में डूब गया था। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट सहित भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह को दी। पूर्व विधायक ने बिना समय गंवाए तत्काल बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से संपर्क किया और गांव में नया ट्रांसफार्मर भेजने के निर्देश दिए। उनके त्वरित हस्तक्षेप और कड़े प्रयासों का असर यह हुआ कि विभाग ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर ही नया ट्रांसफार्मर गांव में भेजकर उसे इंस्टॉल (स्थापित )करा दिया।ग्रामीणों ने जताया आभारट्रांसफार्मर बदलते ही गांव की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई और पूरा गांव एक बार फिर रोशनी से जगमगा उठा। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की इस त्वरित जनसेवा और संवेदनशीलता को देखकर जाखौली के ग्रामीणों ने उनकी खूब सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान दीपू श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी लाल श्रीवास्तव, घनश्याम श्रीवास्तव, यशवंत अग्रहरि, राज श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, अमर यादव, साजू श्रीवास्तव सहित गांव के अनेक संभ्रांत नागरिक व ग्रामीण मौजूद रहे
