
समाज वादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रेम पाल सिंह यादव के नेतृत्व में समाज वादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे अवनीश यादव ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ किया विरोध प्रदर्शन ,सौंपा एस डी एम को ज्ञापन।
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूं, दातागंज विधानसभा के पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव की नेतृत्व में सपा के पूर्व प्रत्याशी रहे अवनीश यादव के सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी कार्यालय से जरूर निकलते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में दाखिल हुए एवं जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद एसडीएम विनोद कुमार सिंह को पांच सूत्रीय मांग पत्र सोपा जिसमें दिल्ली में जंतर मंतर पर छात्रों से जुड़े प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिया जाए और उनके खिलाफ विधि कार्रवाई हो छात्रों की सभी न्यायिक मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनका समाधान किया जाए

भविष्य में शांतिपूर्ण मांगों पर गंभीरता से विचार कर छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए रामपुर में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को प्रशासन द्वारा ध्वस्थिकरण का निर्णय वापस लिया जाए। आदिकी मांग प्रमुखता से थी।धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अवनीश यादव ने कहा है कि मौजूदा भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार जन विरोधी सरकार है इसमें सभी पीड़ित एवं परेशान है इस सरकार में छात्र, नौजवान ,किसान, मजदूर, व्यापारी एवं गरीब जनता परेशान है 2027 के आने वाले चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है।ज्ञापन देने वालों में प्रेमपाल सिंह यादव, अवनीश यादव, सुरेंद्र पाल सिंह फौजी, नरोत्तम कश्यप, एम फिरोज, मंगली, बलवीर यादव, मुन्नेअंसारी शाहिद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
