रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को लेकर जारी विवाद के बीच आज समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय को नुकसान न पहुंचाने और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने की मांग उठाई।
वीओ:
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर कहा कि शिक्षा के मंदिर को क्षतिग्रस्त करना किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। उनका कहना था कि यदि कोई कानूनी या प्रशासनिक विवाद है, तो उसका समाधान दूसरे वैकल्पिक तरीकों से निकाला जाए, लेकिन विश्वविद्यालय की इमारतों और शैक्षणिक व्यवस्था को नुकसान न पहुंचे।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिलाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी किसी न किसी विश्वविद्यालय से पढ़कर ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं, इसलिए वे छात्रों के भविष्य का महत्व अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने अपील की कि हजारों छात्रों की पढ़ाई, डिग्री और भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऐसा फैसला लिया जाए जिससे शिक्षा प्रभावित न हो।
समाजवादी पार्टी ने प्रशासन से मांग की कि विश्वविद्यालय के मामले में ऐसा रास्ता निकाला जाए, जिससे कानून का पालन भी हो और छात्रों के हित भी सुरक्षित रहें।
एंकर आउट्रो:
फिलहाल जिलाधिकारी से हुई इस मुलाकात के बाद सभी की नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है।

20 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *