रिपोर्ट दीपक कुमार असिस्टेंट ब्यूरो चीफ मथुरा

MD न्यूज

बाजना। बाजना कस्बा में श्री जाहरवीर बाबा की पावन कथा का भव्य समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहाँ सभी ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।आयोजन स्थल पर पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए जाहरवीर बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिरस से सराबोर हो गया। स्थानीय नागरिकों और आयोजन समिति के सक्रिय सहयोग से यह धार्मिक अनुष्ठान पूरी भव्यता और सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस सफल आयोजन में मुन्ना लाल वार्ष्णेय, धनीराम वार्ष्णेय, हरीश वार्ष्णेय (पप्पू), विष्णु वार्ष्णेय, आनन्द वार्ष्णेय, ज्ञानप्रकाश वार्ष्णेय, नाहर सिंह, मूला ठाकुर, बंटी हलवाई, चेतन मिस्त्री, सौरव वार्ष्णेय, लव वार्ष्णेय, ईशान वार्ष्णेय (ईशु), हरीश वार्ष्णेय, शुभे सिंह, महेश वार्ष्णेय, मुकुट पाठक, प्रशांत मास्टर और देवी राम भक्त जी सहित क्षेत्र के तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।

15 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *