बाराबंकी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष, बाराबंकी ने पार्टी क्रांतिकारी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी_महोदय को ज्ञापन सौंपा।
वर्तमान समय में समाज के पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित एवं अतिदलित वर्गों के विरुद्ध समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा लगातार जातिसूचक, अपमानजनक,आपत्तिजनक एवं असंवेधानिक भाषा का प्रयोग किए जाने की घटनाएं आये दिन सामने आ रही हैं, जिससे समाज के वंचित, पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित एवं अतिदलित समाज में गहरा आक्रोश एवं असंतोष व्याप्त है।
किसी भी व्यक्ति या समाज को उसकी जाति के आधार पर अपमानित करना संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। ऐसी टिप्पणियां न केवल सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं, बल्कि कमजोर एवं वंचित वर्गों के आत्मसम्मान और उनके संवैधानिक अधिकारों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर


