ब्लॉक रिपोर्टर एमडी न्यूज़ सूरजगंज बाराबंकी
मनीष कुमार

सूरतगंज बाराबंकी। ब्लॉक सूरतगंज के हेतमापुर क्षेत्र में सरयू-घाघरा नदी के लगातार कटान के बीच शनिवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कटान प्रभावित स्थानों पर पहुंचकर बचाव और सुरक्षात्मक कार्यों की स्थिति देखी। डीएम ने अधिकारियों को कटान रोकने के साथ प्रभावित परिवारों के स्थायी पुनर्वास की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता शशिकान्त सिंह ने डीएम को नदी के कटान की मौजूदा स्थिति और विभाग की ओर से किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी दी। डीएम ने कहा कि कटान को न्यूनतम स्तर तक सीमित करना प्राथमिकता है। मौके पर 24 घंटे निगरानी रखने और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश दिए।
कटान से क्षतिग्रस्त मकानों को देखते हुए डीएम ने एसडीएम रामनगर आकांक्षा गुप्ता को प्रभावित परिवारों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षित स्थान पर स्थायी पुनर्वास के लिए भूमि चिह्नित करने को कहा। पात्र परिवारों को आवासीय पट्टा देने और सरकारी आवास योजना के तहत पक्के मकान स्वीकृत कराने की कार्रवाई प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए।
गंवाने वाले परिवारों को मिलेगा आवासीय पट्टा
राहत सामग्री और भोजन की व्यवस्था बनाए रखें

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और भोजन की उपलब्धता में कमी नहीं होनी चाहिए। राहत और बचाव कार्य के साथ प्रभावित परिवारों की जरूरतों का लगातार आकलन करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने भी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों से मौके की स्थिति की जानकारी ली।

इस दौरान मुख्य अभियंता बाढ़ प्रभाकर प्रसाद, अधीक्षण अभियंता डीके वर्मा, एसडीएम रामनगर आकांक्षा गुप्ता, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड शशिकान्त सिंह, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *