चन्दौली: इंडियन रोटी बैंक मुगलसराय-चंदौली टीम एवं क्लियर मेडी हेल्थकेयर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में 200 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। मरीजों का ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर क्लियर मेडी हेल्थकेयर की ओर से डॉ. शिलेंद्र शिवहरे, डॉ. अक्षय सैनी, अश्विनी कुमार विश्वकर्मा, सौरभ सिंह, अनुष्का, संगीता, दीप नारायण, राम लखन एवं विनोद सहित पूरी मेडिकल टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।इंडियन रोटी बैंक की ओर से हाजी डॉ. हुजैफा, डॉ. गुंजन गौरव, शोएब खान, फरमान अहमद, मोहसिन आज़म, शहला शाहाब, फैयाज़ अंसारी, एस. फाज़िल, मोहम्मद हुसैन, शाहरुख, शाकिब, नेसार शाह, इसरार कुरैशी, फैसल, समीम, सन्नी, साहिल, नेहाल, गुड्डू सहित अनेक स्वयंसेवकों ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिला कोऑर्डिनेटर शोएब खान ने कहा कि इंडियन रोटी बैंक का उद्देश्य केवल भोजन उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं भी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के सहयोग से संस्था आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर करती रहेगी।
महिला कोऑर्डिनेटर शहला शाहाब ने सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही संस्था की सबसे बड़ी ताकत है।
“इंडियन रोटी बैंक का सपना – भूखा न सोये कोई अपना” के संकल्प के साथ संस्था भविष्य में भी सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

