राष्ट्रीय हिंदू जागृति संघ, रामपुर द्वारा स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर शनि महाराज की दिव्य मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना का भव्य एवं धार्मिक कार्यक्रम दिनांक 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम ताशका पॉलिटेक्निक रोड, नियर वृद्ध आश्रम, रामपुर में संपन्न होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:45 बजे हवन-यज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा से होगा। इसके पश्चात दोपहर 2:30 बजे भव्य महाआरती तथा सायं 3:00 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इस पावन आयोजन में नगर के धर्मप्रेमी नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि समाज में धर्म, संस्कृति, सेवा, सद्भाव एवं एकता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी हैं l

राष्ट्रीय हिंदू जागृति संघ, रामपुर के पदाधिकारियों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी साथियों का सराहनीय योगदान प्राप्त हो रहा है। उन्होंने जनपद के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनें तथा धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता के इस महापर्व को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें

संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान श्री शनिदेव की असीम कृपा से यह आयोजन पूर्ण श्रद्धा, भक्ति एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न होगा। उन्होंने प्रार्थना की कि शनिदेव महाराज सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का वास हो तथा समाज में सद्भाव, सेवा और धर्म के प्रति आस्था निरंतर बढ़ती रहे।
इस मौके पर राष्ट्रीय हिंदू जागृति संघ के सभी अधिकारी मौजूद रहे

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *