केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद आम आदमी पार्टी रामपुर ने बरेली गेट स्थित जिला कार्यालय पर छात्रों के साथ मिठाइयाँ बाँटकर और आतिशबाज़ी छोड़ कर खुशी का इज़हार किया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल ख़ान लाला ने कहा कि यह किसी व्यक्ति की हार का जश्न नहीं, बल्कि देश के लाखों छात्रों के संघर्ष, सब्र और आवाज़ की जीत का पल है। जब छात्र अपने हक़ और इम्तिहानों की शफ़्फ़ाफ़ियत के लिए सड़कों पर उतरते हैं, तो आख़िरकार सत्ता को जवाबदेह होना ही पड़ता है।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस बात का सबूत है कि नौजवानों की आवाज़ को हमेशा दबाया नहीं जा सकता। आम आदमी पार्टी शुरू से ही छात्रों के साथ खड़ी रही है और आगे भी हर उस लड़ाई में उनके साथ रहेगी जहाँ शिक्षा, इंसाफ़ और जवाबदेही का सवाल होगा।
हम उम्मीद करते हैं कि अब नई व्यवस्था में शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत किया जाएगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश का नौजवान सिर्फ़ आश्वासन नहीं, बल्कि ईमानदार और जवाबदेह व्यवस्था चाहता है।”
सभी ने एक-दूसरे का मुँह मीठा कराया और छात्रों के साथ मिलकर आतिशबाज़ी छोड़ते हुए इसे शिक्षा और युवाओं की जीत का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर सभासद यासीन उर्फ गुड्डू,मकसूद खां,माजिद खां,इब्ने अली,शहाबुद्दीन, नजम खां, तालिब खां, अलमास यासीन,अलमास खां,मोहम्मद सलीम,शैज़ी खां,अलीज़ा खान,अलीना बी, फ़िज़ा बी,मदीहा खान, अरहम खां, वसी खां, माजिद खां, मोहम्मद रय्यान,मुहम्मद दानिश,वजीहा बी,अरशान खां, एहराज़ खां, आदित्य शर्मा, महेश सैनी, मुकेश यादव आदि छात्र उपस्थित रहे।

रय्यान अली खाॅं
ज़िला प्रवक्ता
आम आदमी पार्टी रामपुर

15 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *