अनिल यादव मवई अयोध्या एम डी न्यूज

अयोध्या की सीमा से सटे रानीमऊ क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे सड़क दुर्घटना में घायल हुए गौवंश की मौत के बाद शव को हटाने को लेकर जिम्मेदारी का सवाल खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना में घायल गौवंश ने हाईवे किनारे दम तोड़ दिया, जिसके बाद मृत मवेशी का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मामले की सूचना NHAI की QRT टीम को दी गई। टीम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन कथित तौर पर मृत गौवंश को हटाने से इंकार कर दिया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि हाईवे पर दुर्घटना में मृत गौवंश को NHAI की टीम नहीं हटाएगी तो आखिर इसकी जिम्मेदारी किसकी है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे पड़े मृत मवेशियों के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैलती है और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही, सड़क किनारे मृत पशु पड़े रहने से स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठते हैं।
अब सवाल यह है कि नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मृत गौवंश को हटाने की जिम्मेदारी किस विभाग या एजेंसी की है और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कब कार्रवाई करेंगे?
