रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा एमडी न्यूज़

बाराबंकी। शिक्षक राष्ट्र निर्माण के पुनीत कार्य में निश्चिन्त भाव से लग कर श्रेष्ठ और संस्कारवान विद्यार्थी शिक्षित कर सकें , इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया है। यह योजना अनुदानित महाविद्यालय के शिक्षकों के साथ साथ स्ववित्तपोषित महाविद्यालय के शिक्षकों को भी समान रूप से लाभान्वित करेगी । यह उदगार श्री अंगद कुमार सिंह, माननीय सदस्य विधान परिषद ने उच्च शिक्षा के लिए “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना” के शुभारंभ अवसर पर लोक सभागार बाराबंकी में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय एमएलसी श्री अंगद कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती अमिता सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री राकेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय उच्च अधिकारी श्रीमती सुधा, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय हसौर राणा इंद्रजीत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया ।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती अमिता सिंह ने अपने उदबोधन में माननीय एमएलसी श्री अंगद कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य जनों का स्वागत करते हुए कैशलेस चिकित्सा योजना को शिक्षकों और उनके परिजनों के लिए एक महती आश्वस्ति बताईं।
उन्होंने कहा शिक्षक समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं अतः उनको ऐसी समस्याओं के आने पर चिंतामुक्त रहना आवश्यक है, जिसने यह योजना बड़ी भूमिका अदा करेगी। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी अयोध्या प्रो० सुधा जी ने इस महत्वपूर्ण योजना के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए माननीय मुख्यमंत्री को इस महत्वपूर्ण योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। आपने कहा कि अब शिक्षक आर्थिक चिंता मुक्त होकर गंभीर स्थितियों में अपना इलाज कर सकेंगे। नोडल-उच्च शिक्षा प्रो० राणा इंद्रजीत सिंह, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, हंसौर बाराबंकी ने भी इससे आच्छादित प्राध्यापकों को बधाई देते हुए राज्य सरकार के इस निर्णय को दूरगामी कदम बताया।
माननीय मुख्यमंत्री की राज्य सरकार की इस योजना को अत्यंत उपयोगी बताते हुए शिक्षा और शिक्षक की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। माननीय मुख्यमंत्री की शिक्षकों के प्रति संवेदनशीलता की आपने बहुत सराहना की।
इस मौके पर आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से माननीय मुख्यमंत्री जी के उदबोधन के सीधे प्रसारण को भी देखा गया।
इस योजना होने वाले कुछ शिक्षकों को प्रतीक स्वरूप कैशलेश कार्ड की प्रतिकृति भी माननीय एलएलसी श्री अंगद कुमार सिंह द्वारा प्रदान की गई । कैशलेस कार्ड (डमी) प्राप्त करने वाले में विजय कुमार वर्मा ,सुनीता यादव, अनिल कुमार विश्वकर्मा , हेमंत कुमार सिंह ,अनीता सिंह
ऋषिकेश कुमार तिवारी ,राहुल यादव,आशुतोष सिंह ,रीना सिंह,रचना ,अनुराग कृष्ण यादव, अज़ीज़ रज़ा ,अनिल कुमार श्रीवास्तव ,भावेन्द्र कुमार गुप्ता ,अभिषेक मौर्य , नेहा सिंह,किरण सिंह ,अश्वनी कुमार गुप्ता ,वीर विक्रम सिंह ,हृषिकेश मिश्रा अमर जीत सिंह ,शैलजा दीक्षित ,सुनीत कुमार सिंह,
विश्वेश कुमार मिश्रा ,अखिलेश कुमार वर्मा आदि सम्मिलित रहे।
इसी के साथ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य गणों शैलेन्द्र कुमार, जमशेद अहमद, रमेश चंद्र ओझा, श्याम नारायण, को भी कैशलेस कार्ड (डमी) प्रदान किए गए। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन नेशनल इण्टर कालेज, फतेहपुर के प्रवक्ता आशीष पाठक द्वारा किया गया।
इस मौके में कार्यक्रम में सह नोडल उच्च शिक्षा प्राचार्य सीताराम सिंह, रामनगर पीजी कालेज के प्राचार्य श्री कौशलेन्द्र विक्रम मिश्र, पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्य नंदिता सिंह, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री , किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इस्माइलपुर के प्रधानाचार्य अशोक त्रिपाठी, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्र पाण्डेय, नेशनल इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ रामू मौर्य, विनोद कुमार सिंह, संजय श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, डॉ नन्हे सिंह, कमलेश सिंह, सहित लगभग 150 शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे । रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा
