वाराणसी में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में नमामि गंगे की ओर से भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को नमन करते हुए विशेष प्रार्थना व श्रद्धांजलि अर्पित की गई । बाबा विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार और प्रतिष्ठित भारत माता मूर्ति के सम्मुख देश के वीर शहीदों की आत्मा की शांति और सुरक्षा बलों के लिए मंगल कामना की गई। प्रार्थना करके सेना के शौर्यवीरों को कृतज्ञतापूर्वक याद किया गया।देश की रक्षा के लिए दुर्गम पहाड़ियों और विपरीत परिस्थितियों में लड़ने वाले वीर सपूतों के सर्वोच्च त्याग को नमन किया गयानमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि यह दिन वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत की याद दिलाता है। कारगिल युद्ध 5000 फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया। इसमें हमारी सेना के उत्साह और वीरता ने पाकिस्तान को धूल चटाई। 27 साल पहले भारतीय सेना ने करगिल युद्ध में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठ कर जिन जगहों पर कब्जा कर लिया था, भारत के जांबाज फौजियों ने उन दुर्गम स्थानों पर दोबारा तिरंगा लहराया था। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, नीरज सिंह, सौरभ पाण्डेय , शशिभूषण पाण्डेय, अर्जुन सिंह , नमन पाण्डेय,गोलू यादव, अंकित यादव, शुभम गुप्ता, राकेश कुमार भावेश आदि उपस्थित रहे।

7 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed