अयोध्या कोटेदार बैठक में अशोक मल्होत्रा प्रदेश अध्यक्ष जी के आगमन से दिखा संगठन में जोश और उत्साह
रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा
अयोध्या में प्रेस क्लब सिविल लाइन में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा जी के आगमन पर कोटेदारों और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। साफा, पुष्पमाला और बुके भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकता का माहौल देखने को मिला।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोटेदारों के सम्मान, उचित कमीशन और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश, मंडल, जिला, नगर, तहसील और ब्लॉक स्तर पर संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज दुबे जी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य कोटेदारों के आर्थिक और सामाजिक हितों की मजबूत पैरवी करना है। उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन को गांव, ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर तक मजबूत करें।प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बंसल जी ने कहा कि कोटेदारों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत से ही कोटेदारों के अधिकार सुरक्षित होंगे और लंबित मुद्दों पर प्रभावी तरीके से आवाज उठाई जा सकेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित वर्मा ने बाराबंकी का संगठन बहुत मजबूत बना दिया है सब जिलों से ज्यादा मजबूत संगठन बाराबंकी का है प्रदेश अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा जी ने मंच से गर्जना करते हुए कहा कि कोटेदार संगठन अब सिर्फ नाम का नहीं, बल्कि हक और हिम्मत का संगठन बन चुका है। उन्होंने कहा कि जब तक कोटेदारों के सम्मान, अधिकार और न्याय की बात पूरी नहीं होगी, तब तक यह आवाज़ और बुलंद होती रहेगी। 500 कार्ड से कम वाली दुकानों पर किसी भी तरह की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यह हमारी खुली चेतावनी है। उन्होंने कहा कि कोटेदार कोई कमजोर वर्ग नहीं, बल्कि व्यवस्था की रीढ़ हैं, और उनकी मेहनत का सम्मान हर हाल में मिलना चाहिए। अशोक मल्होत्रा ने कार्यकर्ताओं से जोश भरे लहजे में कहा कि अब समय आ गया है कि हर गांव, हर तहसील, हर ब्लॉक और हर जिला संगठन की ताकत से गूंज उठे। उन्होंने कहा कि एकता ही हमारी सबसे बड़ी ढाल है और संगठन का हर सिपाही इस लड़ाई में पूरी ताकत से मैदान में उतरे।बैठक में उन्होंने यह भी बताया कि नवंबर 2021 के जमा भुगतान के आदेश हो चुके हैं और खाली बोरों के भुगतान से जुड़े बिल SRO कार्यालय भेज दिए गए हैं, जिससे भुगतान जल्द होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर नूर आलम को जिला कार्यकारी अध्यक्ष, श्रीमती कहकशां को महिला संगठन जिला अध्यक्ष, श्री राकेश गुप्ता और श्री चेत राम गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, श्री सुरेन्द्र सिंह को जिला सलाहकार, श्री हरिओम पांडेय को बीकापुर तहसील अध्यक्ष, मोहम्मद जफर को सोहावल तहसील अध्यक्ष, सैयद शुऐब अब्बास नकवी को नगर अध्यक्ष भदरसा और श्री घनश्याम सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष तारुन मनोनीत किया गया।बैठक मे, जिला संरक्षक विजय गुप्ता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, अब्दुल वहिद, अरुण कुमार साहू,मोहम्मद जावेद, दिनेश पाण्डेय, ओम प्रकाश तिवारी, रामचरण निषाद,आदि सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित रहे बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कोटेदारों ने नए मनोनयन का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन सालिक राम सागर ने किया। रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed