MD NEWS बहुआयामी समाचार

रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

​फतेहपुर। पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सोमवार को ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की और देश की शांति-समृद्धि के लिए दुआ मांगी।
​श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि डॉ. कलाम एक महान वैज्ञानिक के साथ-साथ अद्वितीय राष्ट्रपति थे, जिन्होंने पद की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनके विचार और सादगी आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए संवैधानिक गरिमा बनाए रखने की बात कही।
​शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने डॉ. कलाम को कुशल नायक बताते हुए कहा कि उनकी काबिलियत, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम की गाथा सदियों तक याद रखी जाएगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, फजलुर्रहमान, देवी प्रकाश दुबे और कलीम उल्ला सिद्दीकी ने भी उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
​इस अवसर पर शकीला बानो, रेखा पासवान, डॉ. अतुल पासवान, आरिफ खान, राजीव श्रीवास्तव, कौशल शुक्ला, निजामुद्दीन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *