गंभीर हालत में केजीएमयू रेफर

अनिल यादव मव‌ई अयोध्या एम डी न्यूज

कोतवाली रूदौली क्षेत्र में रूदौली से लखनऊ जाने वाले रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन के सामने लेटकर आत्महत्या का प्रयास किया। ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने लेट गया। जिससे वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय घायल व्यक्ति जीवित था। पुलिस ने बिना समय गंवाए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर भेजवाया। सीएचसी खैरनपुर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां से भी हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), लखनऊ रेफर किया गया। जहां उसका इलाज जारी है। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि रूदौली से लखनऊ जाने वाले रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति के ट्रेन के सामने लेटने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति जीवित अवस्था में मिला,जिसे तत्काल सीएचसी भेजवाया गया। बाद में चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय और फिर केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने और घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *