
तहसील लखीमपुर से रिपोर्टर पवन कुमार
लखीमपुर, खीरी । थाना फरधान क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपित के पास से चोरी किया गया एक लोटा और एक चम्मच फूल का बरामद हुआ है। आदर्श, समीर और निर्मल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है सोमवार को चौथे आरोपित सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम सचिन कुमार निवासी उजार गूम बताया है। इससे पहले इस घटना में पकड़े गए तीनों आरोपित भी उजार गुम के ही हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अप निरीक्षक जुनैद खान और रिंकू पाल शामिल है। इस संबंध में बात करने पर थाना अध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश करने भेज दिया गया है।
