निचलौल (महराजगंज)। निचलौल-ढेसों मार्ग पर चमनगंज पुल के पास बुधवार रात एक अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत वाहन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी निचलौल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

​मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 9:15 बजे की है। ढेसों की तरफ से चमनगंज पुल की ओर आ रही बोलेरो (संख्या UP 83 AZ 4635) जैसे ही पुल से करीब 500 मीटर अंदर जंगल वाले रास्ते पर पहुंची, तभी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सीधे पेड़ से जा टकराया।सूचना मिलने पर निचलौल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए तुरंत सीएचसी भिजवाया।

घायलों की पहचान:

  1. ​सोनू विश्वकर्मा (30) पुत्र जवाहरलाल, निवासी वार्ड नंबर 10, कस्बा निचलौल
  2. ​गोलू शर्मा (32) पुत्र अशोक शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 10, कस्बा निचलौल
  3. ​राहुल सिंह (28), निवासी महाशय मोहल्ला, थाना निचलौल

​थानाध्यक्ष निचलौल ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेजा गया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed