वाराणसी फैम ट्रिप से पर्यटन को मिली नई उड़ान, बिहार-यूपी के ट्रैवल उद्योग के बीच सहयोग होगा मजबूत : डॉ. अश्विनी कुमार सिंह

वाराणसी बनेगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन का सशक्त केंद्र, फैम ट्रिप से यूपी-बिहार पर्यटन साझेदारी को मिला नया आयाम

बोधगया के ट्रैवल एजेंट्स ने वाराणसी की पर्यटन एवं आतिथ्य सुविधाओं का लिया प्रत्यक्ष अनुभव!!

वाराणसी। होटल जनरल मैनेजर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश (एचजीएमएयूपी) के नेतृत्व में, एसोसिएशन ऑफ बुद्धिस्ट टूर ऑपरेटर्स (ABTO), TAB बिहार एवं BTA के सहयोग से 27 एवं 28 जुलाई को बोधगया के प्रमुख ट्रैवल एजेंट्स के लिए दो दिवसीय फैमिलियराइजेशन (FAM) ट्रिप का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश एवं बिहार के पर्यटन उद्योग के बीच आपसी सहयोग को सुदृढ़ करना तथा वाराणसी की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के साथ-साथ आधुनिक पर्यटन एवं आतिथ्य सुविधाओं से ट्रैवल एजेंट्स को प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था।

फैम ट्रिप के प्रथम दिन प्रतिनिधिमंडल का पारंपरिक स्वागत एवं दोपहर के भोजन की व्यवस्था होटल प्राइमलैंड में की गई। इसके उपरांत *होटल हॉलीडे हाइट्स में चेक-इन एवं हाई-टी का आयोजन हुआ। शाम को सभी प्रतिभागियों ने विश्वविख्यात गंगा आरती का दिव्य दर्शन किया। रात्रि में होटल कोस्टा रिवेरा, मलदहिया में लाइव म्यूजिक के साथ डिनर एवं नेटवर्किंग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग के विकास, सहयोग और नई संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

दूसरे दिन प्रतिभागियों ने होटल हॉलीडे हाइट्स में आयोजित योग सत्र में भाग लिया। इसके बाद कैंट क्षेत्र का भ्रमण कराया गया, जहाँ होटल कम्फर्ट इन बनारस एक्स में नाश्ते की व्यवस्था की गई। इसके उपरांत प्रतिनिधियों ने थ्रीजी सिल्क एवं सिल्क बनारसिया का भ्रमण कर बनारसी सिल्क साड़ियों की समृद्ध परंपरा और स्थानीय हस्तशिल्प को निकट से देखा। कार्यक्रम का समापन सारनाथ स्थित द पिनेकल इन होटल में आयोजित दोपहर के भोजन के साथ हुआ।

इस सफल आयोजन में होटल कम्फर्ट इन बनारस, होटल हॉलीडे हाइट्स, होटल कोस्टा रिवेरा, होटल प्राइमलैंड, द पिनेकल इन सारनाथ तथा सिल्क बनारसिया सहित सभी सहयोगी संस्थानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एचजीएमएयूपी के अध्यक्ष डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने कहा कि यह फैम ट्रिप उत्तर प्रदेश और बिहार के पर्यटन उद्योग के बीच सहयोग को नई दिशा देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य वाराणसी को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, विरासत एवं बौद्ध पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना तथा पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है।

एचजीएमएयूपी के उपाध्यक्ष मुकुल दुबे, सचिव ब्रजेश सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल मिश्रा तथा संयुक्त सचिव कुणाल सिंह सोलंकी एवं अनूप प्रसाद ने संयुक्त रूप से कहा कि इस प्रकार के फैम ट्रिप से उत्तर प्रदेश और बिहार के पर्यटन व्यवसायियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे दोनों राज्यों में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने, पर्यटन उत्पादों के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा आतिथ्य उद्योग को नई गति देने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर एचजीएमएयूपी ने ABTO बिहार, TAB बिहार, BTA, सभी सहभागी ट्रैवल एजेंट्स, होटल पार्टनर्स एवं आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे सहयोगात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यटन, आतिथ्य उद्योग तथा क्षेत्रीय आर्थिक विकास को निरंतर बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *