थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने संभाला मोर्चा, मौके पर जारी है राहत और बचाव कार्य

महराजगंज/निचलौल:

​निचलौल थाना क्षेत्र के लेदी जंगल से एक बड़ी और दर्दनाक दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। तेज़ रफ्तार में आ रही एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

​हादसे की सूचना मिलते ही निचलौल थानाध्यक्ष अंकित सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना वक्त गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।

चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू में जुटी पुलिस

​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रफ्तार तेज़ होने के कारण चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा, जिसके बाद बोलेरो संख्या UP83 AZ 4635 सीधे सीधे पेड़ से टकरा गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए।

​मौके पर पहुंचे निचलौल थानाध्यक्ष अंकित सिंह और उनकी टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकाला। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया जा रहा है।

​पुलिस फिलहाल घायलों की शिनाख्त कराने और परिजनों को सूचित करने की कार्रवाई में जुटी है। जंगल के इस मार्ग पर पुलिस बल यातायात सुचारू कराने और राहत कार्य को पूरा करने में लगा हुआ है।

जल्द ही खबर की पूरी अपडेट मिलेगी।

27 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed