गुरु पूर्णिमा पर पटेल धर्मशाला में गूंजे भजन, शिष्यों में गुरु के प्रति अथाह श्रद्धा नज़र आया –

वाराणसी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला में व्यास पूर्णिमा महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक समागम का आयोजन श्री काशी सेवा संस्थानम व कृष्णशीष संस्थानम द्वारा संयुक्त रूप किया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक कन्हैया आचार्य जीमहराज का शिष्यों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और मिष्ठान अर्पित कर पारंपरिक विधि से गुरु दक्षिणा भी प्रदान कीया । शिष्यों में गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर गुरुदेव आचार्य श्री कन्हैया जी महराज ने ने सभी शिष्यों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि “गुरु ही जीवन का मार्ग प्रशस्त करते हैं। धर्म और अध्यात्म से जुड़कर ही मनुष्य सच्ची शांति प्राप्त कर सकता है।” उन्होंने भक्ति भजनों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को धर्म के मार्ग पर चलने और सेवा भाव अपनाने का संदेश दिया। पूरा परिसर “गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु” के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और प्रवचन का दौर घंटों तक चला। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

*इस अवसर पर मुख्य रूप से
श्री काशी सेवा संस्थानम व कृष्णशीष संस्थानम द्वारा के पदाधिकारीगण के साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, साधु-संत एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *